Showing posts with label लस्‍ट फॉर लाइफ. Show all posts
Showing posts with label लस्‍ट फॉर लाइफ. Show all posts

Monday, October 18, 2010

लस्‍ट फॉर लाइफ


महान चित्रकार वॉन गॉग के जीवन पर आधारित विश्‍वप्रसिद्ध उपन्‍यास 

वॉन गॉग के अंतिम चित्र से बातचीत

एक पुराने परिचित चेहरे पर 
न टूटने की पुरानी चाह थी
आंखे बेधक तनी हुई नाक
छिपने की कोशिश करता था कटा हुआ कान
दूसरा कान सुनता था दुनिया की बेरहमी को 
व्‍यापार की दुनिया में वह आदमी प्‍यार का इंतजार करता था 

मैंने जंगल की आग जैसी उसकी दाढी को छुआ
उसे थोडा-सा क्‍या किया नहीं जा सकता था काला
ऑखें कुछ कोमल कुछ तरल
तनी हुई एक हरी नस जरा सा हिली जैसे कहती हो तुम 
हम वहां चलकर नही जा सकते 
वहां आंखों को चौंधियाता हुआ यथार्थ है और अंधेरी हवा है 
जनम लेते हैं सच आत्‍मया अपने कपडे उतारती है
और हम गिरते हैं वहीं बेदम 
------------------------
---------------------
--------------------


'लस्‍ट फॉर लाइफ' एक ऐसे चित्रकार की उपन्‍यासात्‍मक जीवनी है,  जिसका नाम आज इतिहास में दर्ज है। जो माडर्न आर्ट को स्‍थापित करने वाले चित्रकारों में से प्रमुख है। जिसका नाम लिए बिना आ‍धुनिक चित्र कला की बात नहीं की जा सकती। 

Popular Posts